जौनपुर। जिले के जफराबाद क्षेत्र के गोपीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति को लाइट के बनवाने के विवाद में गांव के कुछ मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
उक्त गांव निवासी राजेन्द्र पुत्र स्वर्गीय हरिदास बिजली बनाने का काम करता है। विद्युत पोल से बिजली ठीक करने में देरी होने पर गांव के कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया।आरोप है कि उन लोगों ने उसे डंडे से मार पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी