Breaking News

जौनपुर। किशोरी की मौत में पिता गिरफ्तार मां ने तहरीर में लगाया था हत्या का आरोप

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के बारीगांव कोहड़ा में 13 वर्षीय किशोरी प्रतिमा सिंह उर्फ शिवानी की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को उसके पिता राजेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
मामला 17 अगस्त का है। घर के अंदर प्रतिमा उर्फ शिवानी का शव फंदे से लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जौनपुर भेजा और जांच शुरू की थी वहीं मृतका की मां संजू सिंह ने तहरीर देकर पति राजेश सिंह पर बेटी की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। साथ ही मारपीट और प्रताड़ित करने की बात कही। संजू के मुताबिक घरेलू विवाद के चलते वह करीब एक वर्ष से अपने मायके सदरेपुर, सरायममरेज, प्रयागराज में रह रही थी। आरोप है कि करीब एक वर्ष पहले राजेश दोनों बच्चों को अपने साथ ले आया था।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल अजय, आरक्षी विकास,आशीष , म. आरक्षी शोभा ,आरक्षी बलिराम गोंड शामिल रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!