जौनपुर। बहुचर्चित अजय राय हत्याकांड में एडीजे-6 की अदालत में 21 अगस्त को सुनवाई हुई और वरिष्ठ अधिवक्ता स्वामीनाथ यादव के द्वारा की गई जिरह समाप्त हुई। शेष जिरह के लिए 2 सितंबर को तिथि निर्धारित की गई है।
बताते चले कि जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास वर्ष 2003 में ज्येष्ठ प्रमुख अजय राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें अदालत की कार्रवाई लगातार तेजी के साथ चल रही है।

बीते 1 अगस्त दिन शनिवार को एडीजे-6 की अदालत में मृतक की तरफ से वादी संजय राय का बयान दर्ज किया गया। इसके बाद बचाव पक्ष ने तीसरी बार जिरह शुरू की, लेकिन प्रक्रिया पूरी न होने के कारण अदालत ने अगली सुनवाई 21 अगस्त तय की थी। नियति पर जिरह समाप्त की गई और शेष जिरह के लिए दो सितंबर का समय दिया गया।

यह हत्या 2 नवंबर 2003 को हुई थी, जब आजमगढ़ के लालगंज ब्लॉक ज्येष्ठ प्रमुख अजय राय की गोली मारकर हत्या कर दिया गया। इस हत्याकांड से पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई थी।

मामले में ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू, अखंड प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना, अनिल यादव समेत कुल 10 लोगों को आरोपी बनाया गया था।
21 अगस्त की जिरह के दौरान वादी पक्ष के अधिवक्ता भी अदालत में मौजूद रहे। अब इस बहुचर्चित मुकदमे की अगली जिरह 2 सितंबर को होगी, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
अदालत में कार्रवाई के दौरान मृतक के भाई संजय राय के अलावा अवधेश सिंह एडवोकेट, राजेश सिंह एडवोकेट, संजय सिंह एडवोकेट, अरुण राय मौजूद रहे। वादी मुकदमा संजय राय को पुलिस की भारी सुरक्षा में जिरह हेतु लाया गया था।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी