Breaking News
Add

जौनपुर। मुंबई से लौटे युवक के घर में चोरी, जेवरात लेकर चोर फरार

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मेहौड़ा गांव में मुंबई से लौटे एक व्यक्ति के बंद मकान का ताला खोलकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मेहौड़ा निवासी संतोष यादव पुत्र रामजगा यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी माता जी को लेकर 12 अगस्त 2026 को मुंबई गया था। 27 अगस्त को वापस घर पहुंचने पर जब उसने मकान का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर घर में रखे सामान में से उसकी माता के कुछ जेवरात चोरी कर ले गए हैं।
पीड़ित के अनुसार चोर अन्य घरेलू सामान नहीं ले गए। घटना की जानकारी होने के बाद उसने थाना गौराबादशाहपुर में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!