Breaking News

जौनपुर। चेकिंग के दौरान दो शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आजमगढ़ मार्ग स्थित भादी गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले पूछताछ किया। तो एक युवक के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने एक बैटरी व दो टायर ई रिक्शा का बरामद कर किया। दोनों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया।
क्षेत्र के आजमगढ़ मार्ग स्थित भादी गांव के समीप कोतवाली निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, ने उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पांडे के साथ गुरुवार की रात वाहन चेकिंग कर रहे थे।कि दो संदिग्धों को रोक कर पूछताछ किया। तो एक का नाम सिमंत यादव पुत्र अनिल यादव निवासी कोरवलिया भादी तलाशी के दौरान युवक के पास से 315 बोर का एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। वहीं दूसरे युवक आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के चमराडीह गांव निवासी सौरभ गौड़ पुत्र कुन्नूर गौड़ के रूप में हुआ। दोनों पकड़े गए युवक शातिर चोर है।इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की ई रिक्शा बैटरी व दो टायर बरामद कर दोनों के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया। वहीं सौरभ गौड़ के ऊपर लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!