Breaking News

मुंबई। राष्ट्रीय लोक दल ने वर्सोवा गांव में खोला जनसंपर्क कार्यालय

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। संगठन के विस्तार और लोगों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राष्ट्रीय लोक दल ने अंधेरी (पश्चिम) के वर्सोवा गांव स्थित रामचंद्र खरडे परिसर में जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के मुंबई अध्यक्ष एड. टीएन शर्मा की उपस्थिति में किया गया।

इस दौरान एड. टीएन शर्मा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व की मंशा मुंबई में स्थायी कार्यालय खोलकर संगठन को मजबूत करने के साथ लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने की है। इसी उद्देश्य के अनुरूप यह कार्यालय शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यालय के माध्यम से सामाजिक और जनहित की गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भी कार्य किया जाएगा।
शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी केंद्र की भाजपा नीत सरकार में मंत्री हैं और देश व समाज के हित में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाने का आह्वान किया।

इस मौके पर पार्टी की मुंबई महिला अध्यक्ष रानू सिंह, युवा अध्यक्ष मुकुंद सिंह, राजेश श्रीवास्तव, राकेश सिंह, दिलीप कुमार, मो. रुस्तम, सलमान खान, सोनू शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!