जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बासुपट्टी (नैपुरा) निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र निषाद 28 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे साइकिल से घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। स्वजन द्वारा रिश्तेदारों व संभावित स्थानों पर काफी तलाश करने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
लापता राजेंद्र की लंबाई पांच फीट दो इंच और रंग सांवला है। गायब होने के समय उन्होंने सफेद धारियों वाली शर्ट और काला लोअर पहन रखा था। स्वजनों ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी