Breaking News

मुंबई। बप्पा की विदाई से पहले सत्यनारायण महापूजा, भक्तों ने लगाए जयकारे

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। संतोष नगर गृह निर्माण संस्था की ओर से गुरुवार को शाम जोगेश्वरी (पश्चिम) के लिंक रोड, काजूपाड़ा सिग्नल के पास स्थित पंडाल में गणेश विसर्जन से पूर्व भगवान श्री सत्यनारायण की महापूजा विधि-विधान से संपन्न हुई। पूजा में सोसायटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान गणेश की भी पूजा-अर्चना की तथा सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए कामना की।

फोटो -👆बप्पा के दरबार मे संतोष नगर गृह निर्माण संस्था के अध्यक्ष महेंद्र सिंह गोसाईं, सचिव वीरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष रवींद्र महाजन आदि भक्तजन।

पूजा के दौरान भगवान गणेश को फूल, दूर्वा, फल, मिठाई सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित की गई। इसके बाद आरती की गई। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष किए। इससे पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।

पूजा संपन्न कराने वाले पुरोहित रविशंकर तिवारी ने बताया कि गणेश प्रतिमा के विसर्जन से पूर्व उत्तर पूजा की परंपरा है, जो शुक्रवार को संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि उत्तर पूजा के बाद ही गणेश प्रतिमा के विसर्जन की धार्मिक प्रक्रिया पूरी की जाती है। यह बप्पा को भावपूर्ण विदाई देने की परंपरा का हिस्सा है।

संस्था के अध्यक्ष महेंद्र सिंह गोसाईं ने बताया कि सोसायटी में इस पूजा का यह दूसरा वर्ष है। उन्होंने कहा कि पहले वर्ष पूजा आयोजन के बाद सोसायटी के 240 लोगों को घर मिले। गणेश चतुर्थी से शुरू हुए धार्मिक कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन दोपहर में महिला श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है।
इस अवसर पर संस्था के सचिव वीरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष रवींद्र महाजन, मदन यादव, गणेश बलिराम साखरकर, हरिश्चंद्र पांडे, विजय गुप्ता, नंदलाल पांडे, अमरचंद यादव, मंजीत सिंह गोसाईं, जितेंद्र कनोजिया, रामबहादुर यादव और रामनयन यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!