Breaking News

मुंबई। दिव्यांगता नहीं रोक सकती हौसलों की उड़ान, वॉकथॉन में दिखा जज्बा

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। दृष्टिबाधित एवं दिव्यांगजनों में समानता, सम्मान और आत्मविश्वास की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनिर्वेध चैरिटेबल ट्रस्ट व फ्रेंड्स ऑफ आरे के की ओर से गोरेगांव (पूर्व) स्थित आरे मेट्रो स्टेशन के पास, विरवानी इंडस्ट्रियल स्टेट से रेलवे स्टेशन होते हुए वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे तक ‘अनिर्वेध वॉकथॉन-2026’ का आयोजन किया गया। इसमें 100 दृष्टिबाधित एवं दिव्यांग प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

फोटो -👆कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सुप्रसिद्ध मराठी फिल्म अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर। साथ में खड़ी हैं अंजली सरकाले व अन्य जन

कार्यक्रम का शुभारंभ सुप्रसिद्ध मराठी फिल्म अभिनेत्री व प्रमुख अतिथि वर्षा उसगांवकर ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर शिवसेना ( उद्धव ) के विधायक अनंत बालानर ने वॉकथॉन के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि दृष्टिबाधित एवं दिव्यांगजनों में समानता और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया यह आयोजन सराहनीय और नेक पहल है। ऐसे आयोजन व्यापक स्तर पर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके।

फोटो -👆कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं देती हुईं सुप्रसिद्ध मराठी फिल्म अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर। साथ में हैं आयोजक अंजली सरकाले और अन्य आयोजक जन

अनिर्वेध चैरिटेबल ट्रस्ट की ट्रस्टी अंजलि सरकाले ने बताया कि वॉकथॉन में भाग लेने के लिए 120 दृष्टिबाधित प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन विभिन्न कारणों से 100 प्रतिभागी ही इसमें शामिल हो सके। उन्होंने कहा कि वॉकथॉन का उद्देश्य दृष्टिबाधित एवं दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उनके प्रति समानता, सम्मान और सहभागिता की भावना को मजबूत करना है। इसके माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की क्षमता और आत्मविश्वास की सीमा नहीं होती। उचित अवसर और सहयोग मिलने पर दिव्यांगजन भी समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम के आयोजन में डी. पी. अग्रवाल, सचिन सरकाले, अश्विनी बोरगांवकर एवं संतोष रहाटे और वंदना मिर्चन्दा ने सराहनीय योगदान दिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अनिर्वेध चैरिटेबल ट्रस्ट एवं फ्रेंड्स ऑफ आरे के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, दृष्टिबाधित एवं दिव्यांग प्रतिभागी तथा उनके परिजन उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर‌। मड़ियाहूं नगर में ट्रांसफार्मर जलने से 300 घरों में छाया अंधेरा, पानी बिजली के लिए मचा हाहाकार

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं नगर में पिछले तीन दिनों से लगातार चल रहे आंधी तूफान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!