जौनपुर। बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित नेशनल स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 23 सितंबर से 26 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में रामपुर विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय नोनारी की छात्रा ने 70वीं प्रादेशीय विद्यालयीय चार दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अयोध्या मंडल को पराजित कर स्वर्ण पदक जीत लिया है।
विद्यालय की छात्रा सारिका भारती पुत्री सत्यनारायण भारती निवासी नोनारी रामपुर(अंडर 17) ने वाराणसी मंडल की तरफ से प्रतिभाग करते हुए अयोध्या मंडल को पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

छात्रा ने सन् 2024, 2025 व 2026 में लगातार तीन बार प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल तथा 2025 में एन एम एम एस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। सारिका भारती की इस सफलता पर ग्राम प्रधान नोनारी धीरेंद्र सिंह सिंटू ने स्वागत सम्मान समारोह आयोजित कर छात्रा व कोच विजय कुमार पाल व अनिल कुमार पटेल का मनोबल बढ़ाया और विद्यालय के समस्त स्टाफ का धन्यवाद किया।
इस मौके पर राजू सिंह, सतीश सिंह, संदीप सिंह, डॉ रवि सिंह व विद्यालय परिवार उपस्थित रहे तथा ग्राम सभा के संभ्रांत नागरिक और मीडिया कर्मी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रविन्द्र सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, मानिक चंद पटेल, ध्यानचंद प्रजापति, विनय सिंह, गणेश श्रीवास्तव, लवकुमार सिंह, संदीप यादव, विकास तिवारी, माधुरी पांडेय, संगीता दिनकर, साधना देवी आदि अध्यापक भी उपस्थित रहे और सभी ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी