Breaking News

जौनपुर। मुंबई में लोकेशन ट्रेस कर रामपुर पुलिस ने दबोचा अपहरण का आरोपी, 10 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र से अपहृत 10 वर्षीय बालक को पुलिस ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में नामजद आरोपी अरबाज पुत्र स्वर्गीय इलियास, निवासी गोपालापुर, थाना रामपुर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम बालक और आरोपी को लेकर 11 अक्टूबर को रामपुर थाने पहुंची। बालक की सकुशल बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस ली है।
“नवी मुंबई के तुर्भे सेक्टर-24 में पुलिस ने की घेराबंदी, न्यायालय से मिला 96 घंटे का ट्रांजिट रिमांड”
पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे बालक स्कूल जा रहा था। इसी दौरान आरोप है कि अरबाज अपने अन्य साथियों के साथ उसे पकड़कर मुंह ढकने के बाद मोटरसाइकिल से लेकर फरार हो गया। घटना के बाद बालक को मुंबई ले जाने की जानकारी सामने आई। मामले में रामपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 194/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140(2), 115(2), 352, 351(3) और 3(5) में मुकदमा दर्ज किया गया।

फोटो- मुंबई से गिरफ्तार आरोपी अरबाज पुलिस के साथ

मोबाइल लोकेशन के सहारे नवी मुंबई पहुंची पुलिस
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपहृत बालक की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम महाराष्ट्र पहुंची और नवी मुंबई के एपीएमसी थाने में नियमानुसार आमद दर्ज कर स्थानीय पुलिस का सहयोग लिया। इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस तुर्भे के सेक्टर नंबर 24 पहुंची। पुलिस के मुताबिक, आरोपी वहां बालक के साथ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने बालक को छोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

फोटो-अपहृत बालक विवेक माता-पिता के साथ

पुलिस ने आरोपी को 10 अक्टूबर की रात करीब 12:15 बजे गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे पांचवें न्यायिक मजिस्ट्रेट, सीबीडी बेलापुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से 96 घंटे का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त हुआ। इसके बाद पुलिस टीम बालक और आरोपी को लेकर जौनपुर लौट आई।
आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज है मुकदमा
पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध रामपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 73/25 भी दर्ज है, जिसमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं शामिल हैं। वर्तमान मामले में पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में रामपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार, सुजानगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक रामाश्रय कुशवाहा, हेड कांस्टेबल अनुरुद्ध प्रसाद, कांस्टेबल सुरेश यादव और एसओजी टीम के कांस्टेबल अमित सिंह शामिल रहे। बालक के सकुशल घर लौटने पर परिजनों में खुशी का माहौल है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपहरण के मामले में बड़ी सफलता मिली है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। पटाखा दुकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, लाइसेंस व स्टॉक की हुई जांच

जौनपुर । दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!