Breaking News

जौनपुर। मड़ियाहू आदर्श नगर पंचायत में सेवा संकल्प अभियान के तहत यज्ञ पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ

जौनपुर। जिले की आदर्श नगर पंचायत मड़ियाहूं में स्थित चंडिका धाम पर प्रधानमंत्री की जन्मदिन के उपलक्ष में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री के दिर्घायु होने एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य और प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए यज्ञ कार्यक्रम किया गया।

फोटो- प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने के लिए हवन पूजन करते विधायक डॉ आरके पटेल

सोमवार को आदर्श नगर पंचायत मड़ियाहूं की नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारूकी के संयोजक एवं नगर अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ की देखरेख में 12 अक्टूबर की अपराह्न सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम नगर के चंडिका धाम पर किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मड़ियाहूं विधानसभा की अपना दल एस विधायक डॉक्टर आरके पटेल ने ब्राह्मणों की वैदिक मंत्रोंच्चारण एवं शंखनाद के साथ हवन पूजन किया। हवन पूजन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को दीर्घायु बनाने, उत्तम स्वास्थ्य रहने और 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मांग किया गया।


इस मौके पर भाजपा पूर्व कोषाध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता, सभासद अरविंद चौरसिया सभासद रवि, कोऑपरेटिव अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, चंदन केसरी, नाजा दुबे, पंकज केसरी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, नगर पंचायत बाबू अनूप केसरवानी, अमरनाथ विश्वकर्मा समेत तमाम लोग हवन पूजन में भाग लेकर विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लिया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। पटाखा दुकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, लाइसेंस व स्टॉक की हुई जांच

जौनपुर । दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!