Breaking News

जौनपुर। मड़ियाहू में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर चलाया गया अधिवक्ताओं में हस्ताक्षर अभियान

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं तहसील में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किए जाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया इस दौरान सैकड़ो अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर कर अधिवक्ताओं की मांगो का समर्थन किया।

फोटो – सुरक्षा कानून को लेकर हस्ताक्षर करते अधिवक्ता अनिसूर्रहमान

मड़ियाहूं तहसील में मंगलवार को दीवानी से आए अधिवक्ता ने अधिवक्ताओं में शिवकुमार मिश्र की नेतृत्व में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किए जाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें अधिवक्ताओं ने मांग किया कि उत्तर प्रदेश में शीघ्र अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक तैयार कर विधानसभा में उपस्थित किया जाए विधायक को विधानसभा एवं विधान परिषद से पारित कराकर अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए अधिवक्ताओं एवं उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित किया जिस प्रकार अन्य राज्यों में अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू किए गए हैं और गोवा में अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक विधानसभा से पारित हुआ है तथा महाराष्ट्र में भी अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक के संबंध में विदाई पहल की गई है इन राज्यों की पहल को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी शीघ्र अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किए जाने का पहला किया जाए सैकड़ो अधिवक्ताओं ने बैनर पर अधिवक्ता सुरक्षा को लेकर हस्ताक्षर किया गया उसके बाद एक ज्ञापन एसडीएम मडियाहू को माननीय राज्यपाल महोदय को सौंपा गया। ज्ञापन तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री देवेंद्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंचकर एसडीएम को सौंपा गया। इस मौके पर दीवानी अधिवक्ता शिवकुमार मिश्र, अनिसुर्रहमान, राम प्यारे मौर्य, इंद्रजीत भारती, उपाध्यक्ष बृजराज चौरसिया, राजू मिश्रा, कांग्रेस नेता विनय कुमार तिवारी, लाल साहब मिश्रा एडवोकेट मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। पटाखा दुकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, लाइसेंस व स्टॉक की हुई जांच

जौनपुर । दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!