जौनपुर। केराकत कोतवाली के बलईपुर बैरगिया गांव में पंचायत भवन से 100 मीटर की दूरी पर दो अज्ञात बदमाशो ने सोमवार की रात एक बजे क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर की बायें तरफ सीने में गोली मार कर हत्या कर दी। हिस्ट्रीशीटर एक तेरहवीं से घर लौट रहा था कि बदमाशों ने उसकी गोली मार का हत्या कर दिया।
“बीरमपुर से तेरहवीं से लौटते समय एक बजे रात को घटी घटना, 11 मुकदमों में था वांछित, साथी सुचना देने के बाद रात से ही है फरार, घर से 400 मीटर की दूरी पर घटी है घटना”
बरईपुर बैरगिया गांव निवासी हरिशंकर यादव का पुत्र धरमू यादव पतिराम पाल का पुत्र हिस्ट्रीशीटर गुलाब पाल 25 वर्ष बीरमपुर गांव से तेरहवीं में से रात एक बजे लौट रहा था। घटना घटने के बाद धरमू यादव ने 50 मीटर की दूरी पर गौरीशंकर राम को घटना की जानकारी दिया। गौरीशंकर ने बताया कि रात में लगभग डेढ़ बजे आकर बताया कि दो लोग गुलाब की गोली मारकर हत्या कर दिया इसके बाद अपने पिता हरिशंकर यादव को बताया।

गुलाब पाल के घर बताया कि गुलाब को बदमाशो ने गोली मार कर हत्या कर दिया है बताने के बाद वह फरार हो गया। गौरीशंकर ने ग्राम प्रधान मनोज पाल को फोन कर बताया तो रात में ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचकर केराकत कोतवाली के प्रभारी को अवगत कराया। सुचना मिलने पर रात में ही थाना चंदवक, थाना जलालपुर, केराकत कोतवाली की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुट गयी है।
पुलिस के अनुसार मृतक गुलाब पाल 11मुकदमों में वांछित था। सुचना मिलने के बाद मां बाप का रो रो कर बूरा हाल बना हुआ है मां रोते रोते गस्त खा कर बेहोश हो जा रही हैं गुलाब पाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी