जौनपुर। जिले की केराकत कोतवाली क्षेत्र के बलईपुर बैरगिया गांव में हिस्ट्रीशीटर की हत्या के हत्यारो को पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर खुलासा कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। हिस्ट्रीशीटर गुलाब पाल के पिता पतिराम पाल द्वारा गांव के चार लोगों के खिलाफ भूवाल पाल, सचिन पाल पुत्र गण रामासरे पाल अनमोल यादव पुत्र अरविन्द यादव धरमू यादव पुत्र भुण्डल यादव तहरीर दिया था कि बीरपुर से तेरहवीं से लौट रहा था कि रंजिशवश हमारे बेटे को गोली मारकर हत्या कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गये अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने मय पुलिस फोर्स के साथ वांछित अनमोल यादव पुत्र प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा नामित/वांछित अनमोल यादव पुत्र अरविन्द यादव उर्फ निबूल यादव निवासी बलईपुर बैरगिया थाना केराकत जनपद जौनपुर को ग्राम देवाकलपुर नाला पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अनमोल यादव उपरोक्त के निशानदेही पर आलाकत्ल 01 देशी पिस्टल, एक कारतूस बरामद किया गया। बाकी तीन फरार साथियों को पुलिस तलाश रही है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी