Breaking News

जौनपुर। सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवक घायल , हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सबरहद गांव के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
क्षेत्र के अरंद गांव निवासी 27 वर्षीय नवनीत यादव पुत्र महेन्द्र यादव अपने मित्र 26 वर्षीय रितेश कुमार मौर्या पुत्र शिवपूजन मौर्या मंगलवार की रात अपने बाइक से शाहगंज से घर जा रहें थे कि सबरहद गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। पटाखा दुकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, लाइसेंस व स्टॉक की हुई जांच

जौनपुर । दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!