Breaking News
Add

जौनपुर। किशोरी से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली पुलिस ने किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। चालान भेज दिया।
पुलिस के अनुसार अर्गूपुर खुर्द गांव की एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव का ही युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में बयान व साक्ष्यों के आधार पर इसमें धारा 64(1), 352, 351(3) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
मुखबिर की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने हमराहियों संग दबिश देकर आरोपित अनूप बिंद पुत्र सिद्धनाथ उर्फ सिधई निवासी अर्गूपुर खुर्द को बुधवार की सुबह चिरैया मोड़ रेलवे क्रॉसिंग से गिरफ्तार कर दर्ज मुकदमे में चालान भेज दिया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। पटाखा दुकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, लाइसेंस व स्टॉक की हुई जांच

जौनपुर । दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!