Breaking News

जौनपुर। नेता प्रतिपक्ष पर आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित होने पर मड़ियाहूं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उबाल

जौनपुर। जिले के रामनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक अध्यक्ष बेलाल अहमद के नेतृत्व में फेसबुक लाइव वीडियो में लोकसभा सांसद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती सोनिया गांधी एवं सांसद प्रियंका गांधी के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करने की विरोध में गुरुवार को मड़ियाहूं कोतवाल को ज्ञापन देते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया है।

फोटो- कांग्रेस नेता डा. अनित सिंह अपने नेता पर अभद्र वीडियो प्रसारित करने पर कोतवाली प्रभारी से बात करते हुए

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनित सिंह ने मड़ियाहूं कोतवाल को बताया कि मुकेश सिंह राजपूत नामक व्यक्ति अपने फेसबुक पर लाइव आकर लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी, राज्यसभा सांसद श्रीमती सोनिया गांधी तथा लोकसभा सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी के प्रति कथित रूप से अत्यंत अभद्र एवं अशोभनीय भाषा का प्रदर्शन करते हुए मां बहन की भद्दी गालियां दिया है। उक्त वीडियो सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रहा है, जिससे कांग्रेस पार्टी की छवि एवं प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है ऐसे में उक्त आरोपी के खिलाफ वीडियो को संज्ञान में लेते हुए तत्काल जांच कर कानूनी कार्रवाई करें अन्यथा हम कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान विनय कुमार तिवारी, रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष बेलाल अहमद, राम सिंह बाकुरे, मोहम्मद एब्यूजर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नगर मड़ियाहूं, अशोक कुमार सैनी, अलाउद्दीन कुरैशी, अनिरुद्ध कुमार सिंह नगर अध्यक्ष मड़ियाहूं, दर्शन ऋषि समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। पटाखा दुकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, लाइसेंस व स्टॉक की हुई जांच

जौनपुर । दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!