जौनपुर। जिले के मुफ्तीगंज विकास खंड के बाजारों में मिलावटी मिठाईयां धड़ल्ले से बेची जा रही हैं वहीं ठेले पर चाट बेचने वाले हल्दी के जगह पीला कलर इस्तेमाल कर रहे स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इन मिलावटी खाद्य पदार्थों को खुलेआम देखने की बावजूद फूड विभाग अपनी आंखें बंद कर महीनों का लाखों रुपए कमा रहा है।
मिलावटी खाद्य पदार्थों पर डाक्टरों व जानकारों की माना जाए तो कलरदार चाट व मिलावटी मिठाई खाने से अनेक प्रकार की बिमारियां जन्म ले सकती है।
बता दें गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बाजार में इटैली बाजार, गजना बाजार, सेवई नाला बाजार में मिठाईयों व चाटों में मिलावट खोरी तेजी से चल रहा है। दुकानदारों से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने तभी जुबान बताया की अधिकारी कि मेरी भगत से यह सब मिलावट हो रहा है वही प्रत्यक्षदर्शियों की माना जाए तो फूड विभाग के अधिकारी हर महीने व त्योहार पर आकर धन उगाही करते हैं। इसलिए दुकानदार फूड विभाग को महीना देने के बाद मनमाना मिलावट कर मिठाईयां बेच रहे हैं और चाट में कलर मिला कर ग्राहकों को खिला रहे हैं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी