Breaking News

जौनपुर। आंचल मिश्रा ने टीजीटी परीक्षा पास कर क्षेत्र का बढ़ाया मान

जौनपुर। जिले के बरसठी क्षेत्र के हंसिया गांव निवासी 28 वर्षीय आंचल मिश्रा ने उत्तर प्रदेश टीजीटी-2022 की हिंदी विषय की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की ओर से आयोजित परीक्षा में आंचल ने 488 अंक प्राप्त किए। शुक्रवार शाम परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
*हंसिया गांव की बेटी ने पहले ही प्रयास में हासिल की सफलता, परिवार में खुशी का माहौल*
आंचल की इस उपलब्धि से परिजनों और गांव के लोगों में उत्साह है। उनकी सफलता के बाद अब इंटर कॉलेज में अध्यापक बनने की राह प्रशस्त हुई है। आंचल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े पिता कैलाश नाथ मिश्रा, पिता अम्बिका प्रसाद मिश्रा, बड़ी माता ब्रह्मदेई, माता सुमन मिश्रा, बड़े भाई एवं पत्रकार गौरव मिश्रा और भाई पीयूष मिश्रा को दिया। उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया और पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।

मीडिया से बातचीत में आंचल ने बताया कि इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर तैयारी का योगदान है। उन्होंने करीब एक वर्ष तक प्रयागराज में रहकर कोचिंग की और परीक्षा की तैयारी में जुटी रहीं। लगातार मेहनत के बाद पहले ही प्रयास में सफलता मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिणाम की जानकारी मिलते ही उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।

आंचल ने कहा कि उन्होंने लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी लगन से मेहनत की। इस दौरान परिवार का भरपूर सहयोग मिला, जिसने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय परिवार के सदस्यों को देते हुए उनके प्रति आभार जताया।

आंचल की सफलता से हंसिया गांव में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, खासकर छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। पटाखा दुकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, लाइसेंस व स्टॉक की हुई जांच

जौनपुर । दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!