Breaking News

जौनपुर। सड़क हादसे में छात्रा समेत बाइक सवार दो घायल

जौनपुर। जिले में सोमवार सुबह लखनऊ बलिया राजमार्ग पर सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार से कुछ दूरी पर सड़क हादसे में कोचिंग पढ़कर घर जा रही सत्रह वर्षीय साइकिल सवार छात्रा समेत बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। आनन-फानन में तीनों को स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया। हादसे की खबर पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि छात्रा बुमकहां गांव निवासी संजय की पुत्री परी थी। सोमवार सुबह कोचिंग पढ़कर साइकिल से घर वापसी कर रही थी कि बाजार से कुछ ही दूरी पर अनियंत्रित बाइक सवार पीछे से छात्रा की साइकिल में भिड़ गए। इस हादसे में छात्रा समेत बाइक सवार दोनों युवक अखिलेश पुत्र पन्नालाल और दिलीप पुत्र राजेन्द्र निवासी सराय मोहिउद्दीनपुर भी घायल हो गए। छात्रा को जहां मामूली चोट लगी वहीं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद छात्रा को परिजन घर ले गए, जबकि दोनों बाइक सवारों का उपचार जारी है।सूचना पर चौकी प्रभारी शैलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। हालांकि इस बाबत चौकी प्रभारी शैलेश कुमार सिंह ने पुलिस में पीड़ित पक्ष द्वारा किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नहीं देने की बात कही।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। पटाखा दुकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, लाइसेंस व स्टॉक की हुई जांच

जौनपुर । दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!