जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग अलग स्थानों पर सड़क दुघर्टना में बाइक सवार समेत दो लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
क्षेत्र के बड़ागांव निवासी 55 वर्षीय अच्छेलाल यादव पुत्र रामदीन यादव रविवार की देर शाम अपने बाइक से घर जा रहें थे कि बडौना गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने परिजनों को घटना की सूचना दे एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं सहावें गांव निवासी 12 वर्षीय शिवा पुत्र विनोद कुमार घर के समीप सड़क पार करने के दौरान बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी