Breaking News

जौनपुर। पागल सियार का दो गांवों में तांडव, 36 ग्रामीण घायल

जौनपुर। जिले के खुटहन थाना के शेरपुर और कपसिया गांव में शनिवार शाम पागल सियार ने जमकर आतंक मचाया। शाम साढ़े सात बजे से रात 10 बजे तक चले हमले में करीब 36 ग्रामीण और एक दर्जन पालतू मवेशी घायल हो गए। सियार ने महिला, पुरुष और बच्चों को भी नहीं बख्शा। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से घेराबंदी कर उसे मार गिराया।
घायलों की परेशानी तब बढ़ गई, जब सीएचसी पर कई महीनों से एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई। उन्हें निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ा। पशुपालकों ने बताया कि सरकारी पशु अस्पताल में भी इंजेक्शन नहीं मिला। पशुधन अधिकारी संतोष गुप्ता ने बताया कि विभाग में एंटी रेबीज इंजेक्शन की आपूर्ति नहीं है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। पटाखा दुकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, लाइसेंस व स्टॉक की हुई जांच

जौनपुर । दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!