जौनपुर। विजयादशमी के पावन पर्व पर वेलस्पन फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड नॉलेज द्वारा मानवता की मिसाल पेश की गई। फाउंडेशन द्वारा शहर के कृषक विकास समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को राशन किट और दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री भेंट की गई। उपहार पाकर बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी और मुस्कान साफ झलक रही थी।

इस अवसर पर संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर पुष्कर सिंह ने कहा कि, “वृद्धाश्रम में हमारा यह योगदान बुजुर्गों के जीवन में सार्थक बदलाव लाने और उन्हें सम्मान का एहसास कराने का एक छोटा सा प्रयास है, ताकि वे खुद को अकेला न समझें और समाज का अभिन्न हिस्सा महसूस करें।उन्होंने कहा कि वेलस्पन फाउंडेशन लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है और आगे भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे।इस पुनीत कार्य में वेलस्पन एंटरप्राइजेस की ओर से आशुतोष सिंह, आनंद सिंह, कुलदीप सिंह, विकास त्रिपाठी, शिशुपाल सिंह सहित पूरी टीम ने उपस्थित रहकर अपना अमूल्य सहयोग दिया। टीम के सदस्यों ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम के अंत में वृद्धाश्रम प्रबंधन ने वेलस्पन फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी