जौनपुर। केराकत कोतवाली के क्षेत्र के मुर्तजाबाद गांव में बीती रात छत से चढ़ कर चोरों ने डेढ़ लाख नकद सहित लगभग 10 लाख का जेवरात उठा ले गये।
मुर्तजाबाद गांव निवासी केशर राय के घर में बीती रात चोरों ने छत से चढ़कर दो लोहे का बाक्स उठाए, एक बाक्स ताला अंगद राय के छत पर तोड़कर छोड़ दिए उसमें कुछ नहीं मिला दूसरा बाक्स पप्पू राय के खेत में मिला उसका ताला तोड़ कर उसमें रखा सोने का एक हार दो सोने का चैन तीन सोने की अंगूठी एक मंगलसूत्र कान का सोने का आयरन चार सोने की चूड़ी एक सोने की नथिया, एक सोने का नथिया का सहारा, एक चांदी की करधन, एक चांदी का छांगल चार जोड़ी चांदी का मीना सहित डेढ़ लाख नकद सहित उठा ले गये। चोर बाक्स जिस घर में से लेकर गयी। उसी घर में केशर राय की पत्नी सोई हुई थी लेकिन उनको भनक तक नहीं लगने दिया पड़ोस की एक महिला सुबह शौच के लिए गयी तो कागजात पर केशर राय का नाम पढ़ी तो उनके घर बताई की आप के नाम का कागजात पप्पू के खेत में बिखरा पड़ा है तब परिवार वालों ने देखा कि दोनों बाक्स नहीं है मुफ्ती गंज पुलिस चौकी पर सुचना दिए तो सुचना पर मुफ्ती गंज चौकी की पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू किया केशर राय से पूछे जाने पर की बड़ी चोरी हुई है डाग स्क्वायड या फारेंसिक टीम आ रही है तो उन्होंने बताया कि चौकी प्रभारी ने कहा कि सारा सामान छू लिया गया कोई रिस्पांस नहीं मिलेगा पुलिस अपना कोरम पूरा कर चली गयी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी