जौनपुर। जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बालेमऊ गांव में घर से कान का ईयररिंग चोरी होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालेमऊ गांव निवासी अंजू प्रजापति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 26 अक्टूबर 2026 को शाम करीब चार बजे एक व्यक्ति गाड़ी से उनके घर आया था। आरोप है कि उक्त व्यक्ति उनके घर से कान का ईयररिंग चोरी कर ले गया। पीड़िता ने घटना के संबंध में गाड़ी का नंबर UP 62 AQ 2366 पुलिस को उपलब्ध कराते हुए कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा को सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Add
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी