जौनपुर। जिले की मड़ियाहूं नगर के वैष्णवी मैरिज हॉल में मंगलवार की अपराह्न कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रमों की भव्यता कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सिल्वर जुबली के समान रहा। कार्यक्रम में हजारों छात्र-छात्राओं समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं की भव्यता 25 साल की इतिहास में पहली बार देखने को मिला। यह कार्यक्रम दिल्ली कांग्रेस पार्टी के कांग्रेस प्रवक्ता एवं मड़ियाहूं विधानसभा के संभावित प्रत्याशी डॉ. अनित कुमार सिंह की सौजन्य से कराया गया था। छात्रों की गूंज कार्यक्रम की भव्यता ने विपक्षी पार्टियों के के चूलें हिला दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआईसीसी प्रभारी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेंद्र पाल गौतम रहे। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के विश्वविद्यालय में खून बेचे जा रहे हैं इसके लिए बाकायदा यूनिवर्सिटी के अंदर दलाल घूमते रहते हैं इन दलालों का काम है कि ऐसी गरीब बच्चों को अपना निशाना बनाते हैं जो पढ़ाई के नाम पर फीस विश्वविद्यालय को नहीं दे पाते हैं उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर तीन से 4000 में उनके चार-चार बार खून निकला जा रहा है और उन्हें 8 से 10000 रुपए में बेचा जा रहा है उन्होंने यह भी बताया कि यह सब हम नहीं कह रहे हैं एक चर्चित डिजिटल प्लेटफॉर्म की न्यूज़पेपर के इस्टिंग ऑपरेशन में यह खुलासा हुआ। उन्होंने कहा कि जब पढ़ाई के नाम पर सरकार बच्चों से ऊंची फीस वसूल रही है तो वह हॉस्टल में रहकर मजबूरी में खून बेचने का काम कर रहे हैं। महंगी चीजों के कारण बच्चे मजबूर होकर अपनी खून का सौदा कर रहे हैं ऐसी शर्मनाक घटना कहीं दूसरे प्रांत नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की प्रांत में खेला जा रहा है।
योगी जी कानून को मानते नहीं हैं ना संविधान को मानते हैं। काउंटर के नाम पर ब्राह्मण, दलित एवं पिछड़ों की हत्या करवा रहे हैं। उनको न्यायालय पर भरोसा नहीं है न ही पुलिस पर भरोसा है। बल्कि सीधे एनकाउंटर पर भरोसा है।
एक्सप्रेसवे में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। बेशर्मी की सरकार है। हजारों करोड़ों रुपए योगी जी की सरकार मीडिया पर खर्च करती है। उन्होंने मीडिया से पूछा प्रदेश में क्या डेवलपमेंट है। उन्होंने कहा गांव-गांव में कांग्रेस के कार्यकर्ता है जो उनके डेवलपमेंट को बताते हैं। उन्होंने कहा कि कभी कांग्रेस के जमाने में पेपर लीक नहीं हुआ अगर कभी हुआ होगा तो वह अपने किए पर माफी मांगी और लिक करवाने वाला जेल में होता था। कांग्रेस की सरकार में फीस के लिए खून नहीं बेचा जाता था बल्कि मुफ्त शिक्षा देकर बहु बेटियों को शिक्षित बनाने का काम किया जाता था। मुफ्त शिक्षा कांग्रेस की देन रही है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन ही उत्तर प्रदेश में इस बार सरकार बनाएगी। सरकार बनने के बाद उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता होगी बच्चों के लिए सस्ती एजुकेशन, नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे, किसानों के लिए खाद बीज, चीनी मिल का बकाया देना इसके साथ ही जनहित के लिए हर कार्य किया जाएगा। इसके अलावा मड़ियाहूं को सुरक्षित किया जाएगा, मस्जिद, मंदिर, दलित सभी सुरक्षित होंगे, महिलाओं का उत्पीड़न बंद होकर अच्छा वातावरण बनेगा।
इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक कांग्रेस प्रवक्ता डॉक्टर अनित तीर्थराज सिंह, वरुण चौधरी सह संयोजक प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस, समाजसेवी कमाल अख्तर फारुकी के भाई वैश फारूकी, आरिफ राईन, अशोक सैनी प्रदेश सचिव ओबीसी, बेलाल अहमद, विनय तिवारी, मुलायम सिंह, मनोज सिंह, गोली सिंह समेत दिल्ली और मुंबई से आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी