Breaking News

जौनपुर। मदारी पासी और महाराजा लाखन पासी की जयंती मनाई

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। अखिल भारतीय पासी विकास मंडल की वरली शाखा की ओर से शिवड़ी (पूर्व) के एमपीटी रोड, कोलीवाड़ा स्थित कोली समाज हॉल में किसान आंदोलन के जनक मदारी पासी और लखनऊ के निर्माता महाराजा लाखन पासी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महापुरुषों के देश और समाज के प्रति योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के तैलचित्रों पर माल्यार्पण कर की गई।

फोटो-*👆संस्था अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र पासी तथा अतिथि बलिराम सरोज मदारी पासी व लाखन पासी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए।

इस दौरान संस्था के राकेश सरोज ने मदारी पासी के संघर्ष और महाराजा लाखन पासी के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मदारी पासी ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर अपनी वीरता का परिचय दिया, वहीं महाराजा लाखन पासी का नाम लखनऊ के इतिहास से जुड़ा है।

👆फोटो – संस्था की पदाधिकारी अनु सरोज समाज की महिलाओं का सामूहिक रूप से सत्कार करते हुए

राकेश सरोज ने समाज की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि पासी समाज को अपना सशक्त राष्ट्रीय नेतृत्व खड़ा करने की जरूरत है। नेतृत्व के अभाव में समाज दिशाहीन हो रहा है, जिसका असर उसके विकास पर पड़ रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे अन्य कार्यों के साथ समाज के होनहार बच्चों की शिक्षा में मदद जरूर करें, क्योंकि शिक्षित समाज ही प्रगति कर सकता है।

👆 फोटो- मंच पर उपस्थित अखिल भारतीय पासी विकास मंडल के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय पासी विकास मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र पासी, संगठन मंत्री प्रकाश पासी, अतिथि बलिराम सरोज, पूर्व अध्यक्ष मिठाई लाल सरोज, दुर्गेश सरोज, बसंतलाल सरोज, अरविंद सरोज, एड. शिवशंकर सरोज, पत्रकार शीतला प्रसाद सरोज, राम मुरारी, रमेश सरोज, दयाराम सरोज, दीपक पासी, विजय नारायण पासी, रघुराज पासी, प्रीति सरोज, अजय पासी, मयंक आर्या, अनु सरोज और बबिता सरोज, शैलेश सरोज, राजू पासी, बरखू सरोज, लालचंद पासी, डॉ. सभाजीत पासी, लाल बहादुर शास्त्री सहित अन्य लोगों ने भी दोनों महापुरुषों के योगदान को याद किया।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के महामंत्री अशोक सरोज ने किया, जबकि आभार वरली शाखा के अध्यक्ष रामसुरेश पासी ने व्यक्त किया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। पटाखा दुकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, लाइसेंस व स्टॉक की हुई जांच

जौनपुर । दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!