Breaking News

जौनपुर। गुब्बारा विक्रेता की हादसे में हुई मौत, एक गंभीर

जौनपुर। जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसंड गांव के पास बुधवार की रात करीब 10 बजे जौनपुर मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, चौकी पिलखुवा क्षेत्र के निवासी 35 वर्षीय घनश्याम मोटरसाइकिल से गुब्बारा बेचकर लौट रहे थे। वह जौनपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गौराबादशाहपुर कस्बा निवासी 25 वर्षीय सैफ दूसरी मोटरसाइकिल से जौनपुर की ओर से आ रहे थे। चोरसंड गांव के पास दोनों मोटरसाइकिलों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में घनश्याम की मौत हो गई, जबकि सैफ घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
गुब्बारा बेचकर लौट रहे घनश्याम की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। पटाखा दुकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, लाइसेंस व स्टॉक की हुई जांच

जौनपुर । दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!