जौनपुर। जिले में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक के दौरान नवनिर्वाचित शिक्षक एमएलसी एवं स्नातक एमएलसी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर पचवल निवासी एवं मड़ियाहूं विधानसभा से समाजवादी पार्टी के टिकट के दावेदार भूपेश पांडेय ने दोनों नवनिर्वाचित एमएलसी का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।
“भूपेश पांडेय बोले- 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की बुलंदियां होंगी, कार्यकर्ताओं का उत्साह जीत का संकेत”
स्वागत समारोह की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर भूपेश पांडेय ने कहा कि आज के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह यह बता रहा है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी नई बुलंदियों को हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और पार्टी के प्रति समर्पण ही समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए आगामी चुनाव की तैयारियों के प्रति अपना संकल्प भी प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं के उत्साह ने जिले में समाजवादी पार्टी की राजनीतिक सक्रियता को एक नई ऊर्जा देने का काम किया।
स्वागत समारोह में मल्हनी विधायक लकी यादव, केराकत विधायक तूफानी सरोज, मुंगरा बादशाहपुर के विधायक पंकज पटेल, पूर्व विधायक पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ अवनाथ पाल, जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, रत्नाकर चौबे, विवेक रंजन यादव, मङियाहूं विधानसभा अध्यक्ष रामू मौर्य सहित सभी विधानसभा अध्यक्ष और जिले के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी