Breaking News

जौनपुर। नेवढ़िया के भाऊपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, बाइक मैकेनिक गंभीर झुलसा

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव में बाइक मिस्त्री के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से बाइक मैकेनिक असलम गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर झुलसे मिस्त्री को उपचार हेतु वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, भाऊपुर निवासी असलम बाइक रिपेयरिंग का कार्य करता है। गोपालापुर में उसकी बाइक रिपेयरिंग की दुकान (गैराज) है। बताया जा रहा है कि उसने कुछ बाइकें अपने घर पर भी रखी थीं। इसी दौरान रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसके मकान में अचानक आग लग गई।
आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही नेवढ़िया पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
वहीं, आग बुझाने के प्रयास में बाइक मैकेनिक असलम गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जौनपुर। जिले में शाहगंज नगर के पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्य में बाधा डालने, नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!