Breaking News

जौनपुर। वाराणसी डिप्टी कमिश्नर की मां ने वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष सिंह को अंगवस्त्र से किया सम्मानित

जौनपुर‌। जिले के बरसठी विकासखंड के बारीगांव में वाराणसी के डिप्टी कमिश्नर की मां एथलेटिक्स खिलाड़ी ने मड़ियाहूं तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह का अंगवस्त्र से सम्मानित कर परिजनों का हाल-चाल जाना।

फोटो- माता से लिपटकर खुशी का इजहार करते वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह

बता दे की बारीगांव निवासी मड़ियाहूं तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह के पिता समाजसेवी अमर बहादुर सिंह अपने पैतृक निवास पर अखंड रामायण पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया था। जिसमें निमंत्रण पाकर ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी वाराणसी में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात राहुल सिंह की मां पदमा सिंह भी पहुंची थी। श्रीमती पदमा सिंह राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खिलाड़ी है।
समाजसेवी के पैतृक निवास पर पहुंचने के बाद श्रीमती पदमा सिंह ने अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह को अंगवस्त्र देकर उनको सम्मानित किया। श्रीमती पदमा सिंह एक घंटे तक उनके निवास पर रहकर परिजनों से मुलाकात कर हाल-चाल जाना और अखंड रामायण पाठ में आयोजित विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर वापस वाराणसी लौट गई।
इस मौके पर मुख्य रूप से राज्य स्तरीय हॉकी खिलाड़ी गौरी शंकर सिंह वाराणसी, पूर्व मुख्यमंत्री जगतम्बिका पाल के प्रतिनिधि दिनेश सिंह, शारदा प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जौनपुर। जिले में शाहगंज नगर के पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्य में बाधा डालने, नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!