जौनपुर। बाल दिवस के अवसर पर रामनगर क्षेत्र के शिवपुर प्राथमिक विद्यालय और मड़ियाहूं प्रथम प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ मेले का आयोजन किया। इस दौरान विद्यालय परिसर बच्चों की चहल-पहल और उत्साह से गुलजार रहा। मेले में बच्चों ने अलग-अलग स्थानों पर अपने स्टाल लगाए। स्टालों पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार के पकवान सजाए थे। चाट-पकौड़ी, समोसा, मिठाई, फल और घर के बने स्वादिष्ट व्यंजनों को देखकर लोग आकर्षित हो गए। बच्चों ने दुकानदार की भूमिका निभाते हुए अपने-अपने स्टालों पर ग्राहकों को बुलाया और सामान बेचा।मेले में शिक्षकों और क्षेत्र के अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने बच्चों के स्टालों से खरीदारी कर उनका उत्साह बढ़ाया। बच्चों के इस प्रयास की सभी ने सराहना की। अभिभावकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, व्यवहार कुशलता और व्यवसायिक समझ विकसित होती है।

इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रकाश सिंह के नेतृत्व में बच्चों को बैग का वितरण भी किया गया। बैग पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि बाल दिवस का उद्देश्य बच्चों को खुशी देना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। मेले के माध्यम से बच्चों ने टीम वर्क, हिसाब-किताब और अनुशासन का भी व्यावहारिक ज्ञान सीखा।

कार्यक्रम के दौरान अंत में शिक्षकों ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सहायक अध्यापक वंदना सिंह सहायक अध्यापक साधना दुबे सत्येंद्र कुमार सिंह राकेश यादव सत्यभामा देवी शिक्षामित्र आशीष तिवारी संगीता यादव ओम प्रकाश गुप्ता सहित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं शिक्षक बच्चों के लगे स्टाल से खरीददारी करके बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी