Breaking News

पालघर (महाराष्ट्र)। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर कोटि-कोटि नमन एवं श्रद्धांजलि

विनय कुमार श्रीवास्तव रिपोर्टर द्वारा बिरसा मुंडा की जयंती पर विशेष रिपोर्ट
पालघर(महाराष्ट्र)। आज का दिन सिर्फ एक जयंती नहीं है, बल्कि उस उलगुलान यानी महाविद्रोह की याद है, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। हम बात कर रहे हैं धरती बाबा के नाम से विख्यात भगवान बिरसा मुंडा जी की।
भगवान बिरसा मुंडा जी का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के उलिहातु गाँव में एक गरीब मुंडा आदिवासी परिवार में हुआ था। बचपन से ही उन्होंने अपने समाज पर हो रहे अन्याय, शोषण, जमीन छीनने और बेगारी को अपनी आँखों से देखा। यही पीड़ा बाद में क्रांति बन गई।
उन्होंने नारा दिया – अबुआ दिशोम, अबुआ राज” यानी हमारा देश, हमारा राज।
उन्होंने आदिवासियों को जगाया कि जल-जंगल-जमीन पर पहला हक उन्हीं का है। अंग्रेजों, जमींदारों और महाजनों के शोषण के खिलाफ उन्होंने “उलगुलान (महाविद्रोह)” का बिगुल बजाया।
मात्र 24-25 वर्ष की अल्पायु में, 9 जून 1900 को उन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, लेकिन उनका संघर्ष आज भी जीवित है।
भगवान बिरसा मुंडा जी का संघर्ष, साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने अपने अधिकारों, जल-जंगल-जमीन और आदिवासी समाज के सम्मान के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया।
आइए हम सब मिलकर इस जनजातीय गौरव दिवस पर संकल्प लें कि हम बाबा साहेब के संविधान और आदिवासी, दलित, पिछड़े और वंचित समाज के अधिकार, सम्मान और हिस्सेदारी की लड़ाई को और मजबूत करेंगे।

भगवान बिरसा मुंडा का महाराष्ट्र से संबंध
भगवान बिरसा मुंडा का महाराष्ट्र से कोई सीधा ऐतिहासिक या जन्मगत संबंध नहीं पता चला है लेकिन उनका जन्म और संघर्ष मुख्य रूप से छोटानागपुर (वर्तमान झारखंड) क्षेत्र से जुड़ा रहा है। लेकिन आधुनिक समय में महाराष्ट्र में उनकी विरासत, जनजातीय गौरव और कल्याणकारी पहलों के माध्यम से उनका इतिहास में गहरा जुड़ाव देखा जा जाता रहा है। इसीलिए महाराष्ट्र सरकार राज्य के जनजातीय समुदायों के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर ‘जनजातीय गौरव दिवस’ और विशेष सप्ताह कार्यक्रम आयोजित करती है. 15 नवंबर 2026 में उनकी 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में राज्य में ‘जनजातीय गौरव दिवस सप्ताह’ बात कर कई समारोह आयोजित किए गए। जिसमें भारी संख्या में जनजाति समुदायों ने भाग लेकर अपने भगवान को श्रद्धा सुमन लोगों ने अर्पित किया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। बाइक ट्रक से टकराई, बाईक चालक की हुई मौत

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर नहर पुलिया के पास मंगलवार की रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!