Breaking News

जौनपुर। मायके में रह रही 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में पसरा मातम

जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर चौकी अंतर्गत रसवदिया गांव में बुधवार की रात मायके में रह रही 24 वर्षीय युवती की मौत से परिवार में मातम छा गया। युवती का शव घर के टिनशेड में लगे बांस के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
मृतका की पहचान गुंजा गौतम (24) पुत्री स्वर्गीय रामसुंदर गौतम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गुंजा की शादी वर्ष 2023 में मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव निवासी प्रदीप गौतम के साथ हुई थी। वह पिछले करीब दो वर्षों से अपने मायके रसवदिया में रह रही थी।
बताया गया कि बुधवार रात करीब 11 बजे गुंजा की मौत की जानकारी परिवार को हुई। घटना के समय घर में गुंजा और उसके भाई दयाशंकर उर्फ कल्लू मौजूद थे, जबकि उसकी मां श्रीमती गुलाबी देवी अपने बेटों के साथ दिल्ली गई हुई थीं।
घटना की सूचना मिलने पर रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इस संबंध में रामपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
युवती की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जौनपुर। जिले में शाहगंज नगर के पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्य में बाधा डालने, नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!