जौनपुर। जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहरा नई बस्ती स्थित रामपुर-निगोह मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान उड़ रही धूल के बीच स्कॉर्पियो और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत हो गई। स्कूटी को बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो लोगों और स्कूटी सवार दो लोगों को चोटें आईं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, रामपुर-निगोह मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं होने से धूल का गुबार उड़ रहा है। इसी दौरान सड़क पर उड़ती धूल के बीच स्कॉर्पियो और स्कूटी आमने-सामने आ गईं। स्कूटी को बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई, जबकि टक्कर में दोनों वाहनों पर सवार कुल चार लोग घायल हो गए।
घटना के बाद सड़क निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा और धूल नियंत्रण की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव नहीं होने से धूल उड़ रही है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और हादसों का खतरा बना हुआ है।
संजोग अच्छा रहा कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। अब सवाल यह है कि सड़क निर्माण के दौरान धूल को नियंत्रित करने के लिए पानी का छिड़काव क्यों नहीं कराया जा रहा है? जिम्मेदार विभाग को तत्काल संज्ञान लेकर उचित व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी