Breaking News

जौनपुर। मुफ्तीगंज में गैस सिलेंडर की सप्लाई व्यवस्था पर उठे सवाल, उपभोक्ता परेशान

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड क्षेत्र में महामृत्युंजय इंडियन गैस एजेंसी की गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी की लापरवाही के चलते उन्हें समय से गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। वहीं, गैस की होम डिलीवरी को लेकर भी लगातार मनमानी की जा रही है।
50 रुपये डिलीवरी चार्ज नहीं देने पर सिलेंडर देने में आनाकानी का आरोप, एक सप्ताह बाद भी नहीं हो रही होम डिलीवरी
उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस बुकिंग कराने के बाद एक सप्ताह तक इंतजार करना पड़ रहा है, इसके बावजूद सिलेंडर की डिलीवरी समय से नहीं हो रही है। इतना ही नहीं, गैस डिलीवरी मैन द्वारा 50 रुपये अतिरिक्त डिलीवरी चार्ज की मांग की जाती है। आरोप है कि निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त 50 रुपये नहीं देने पर डिलीवरी मैन सिलेंडर देने में आनाकानी करता है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस एजेंसी संचालक की कथित लापरवाही के कारण डिलीवरी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस संबंध में जब एजेंसी संचालक और क्षेत्रीय फील्ड अधिकारी से शिकायत करने के लिए फोन किया जाता है तो आरोप है कि फोन तक नहीं उठाया जाता। इससे उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
क्षेत्रीय उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने, होम डिलीवरी व्यवस्था दुरुस्त करने तथा अतिरिक्त डिलीवरी चार्ज की कथित वसूली की जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जौनपुर। जिले में शाहगंज नगर के पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्य में बाधा डालने, नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!