Breaking News

जौनपुर। सड़क दुघर्टना में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

जौनपुर। जिले के शाहगंज नगर के दादर ओवर ब्रिज के भागीरथी कोल्ड स्टोरेज के समीप सड़क दुघर्टना में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के मीर अहमदपुर गांव निवासी 21 वर्षीय अतुल कुमार पुत्र सत्यदेव नगर के एक निजी नर्सिंग होम में एक्सरे टेक्निशियन का काम करते थे। बुधवार की दोपहर अस्पताल से बाइक से दवा लेने के लिए नयी आबादी मोहल्ले की तरफ आ रहें थे।कि भागीरथी कोल्ड स्टोरेज के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक बैठे दोस्त आकाश बाल बाल बच गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल अतुल को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जौनपुर। जिले में शाहगंज नगर के पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्य में बाधा डालने, नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!