Breaking News

जौनपुर। सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जौनपुर। जिले में शाहगंज नगर के पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्य में बाधा डालने, नगर पालिका की मोटर बंद करने और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
नगर पालिका के जलकल प्रभारी अवधेश कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि शासन द्वारा मोहल्ला पश्चिमी कौड़िया स्थित पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण हेतु धन आवंटित हुआ है। पोखरे का पानी मोटर लगाकर निकलवाया जा रहा था। आरोप है कि मोहल्ला नोनहट्टा निवासी झिनकू उर्फ निन्हकू जायसवाल पुत्र स्व. संतलाल बार-बार आकर मोटर बंद कर दे रहा था। वहीं पाइप फाड़ दे रहा था और गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहा था। तहरीर के आधार आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी हुई थी।
मुखबिर की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने हमराहियों संग झिनकू उर्फ निन्हकू को मंगलवार की रात गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में दर्ज मुकदमे में चालान भेज दिया।
वहीं पकड़े गए आरोपित पर हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, गुण्डा एक्ट सहित कुल 8 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया है। उक्त आरोपित के दुर्व्यवहार से पालिका कर्मियों समेत नगर में बेहद आक्रोश था। स्थानीय लोगों का कहना था कि विकास कार्य में बाधा डाला जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई पर लोगों ने संतोष व्यक्त किया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। सड़क दुघर्टना में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

जौनपुर। जिले के शाहगंज नगर के दादर ओवर ब्रिज के भागीरथी कोल्ड स्टोरेज के समीप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!