Breaking News

जौनपुर। चाकू से पीठ पर वार, ईंट-पत्थरों से सिर पर हमला युवक वाराणसी रेफर, दो गिरफ्तार

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर युवक पर चाकू, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया,पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, गांव निवासी प्यारी देवी के अनुसार, रविवार शाम करीब 7:30 बजे उनके बड़े बेटे महेंद्र पटेल का धीरेंद्र तिवारी से विवाद हुआ था इसी रंजिश में वंशराज तिवारी, वंश बहादुर तिवारी, धीरेंद्र तिवारी और लकी तिवारी उनके घर पहुंचे और छोटे बेटे विनोद पटेल (35) पर हमला कर दिया। चाकू से पीठ और ईंट-पत्थरों से सिर पर वार किए गए,शोर सुनकर अवनीश पटेल, सूरज पटेल सहित ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया,आरोपी धमकी देकर फरार हो गए,घायल विनोद को देर रात जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन परिजनों ने शिवपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने वंशराज और वंश बहादुर तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य मारने वाले दो आरोपियों की तलाश जारी है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। पटाखा दुकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, लाइसेंस व स्टॉक की हुई जांच

जौनपुर । दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!