JAUNPUR. जिले के मड़ियाहूं विधानसभा के अपना दल एस के विधायक का 12 मई यानी आज जन्मदिन है। विधायक के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का भदोही स्थित उनके निज आवास पर तांता लगा हुआ है। बीआरसी 24 न्यूज़ परिवार की तरफ से भी विधायक को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
विधायक डॉक्टर आरके पटेल का आज जन्मदिन मड़ियाहूं विधानसभा के लोग धूमधाम से उनके आवास पर पहुंचकर मना रहे हैं। कोई उनको भगवा वस्त्र पहनाकर बधाई दे रहा है तो कोई बुके देकर ढेर सारी बधाइयां देने का काम कर रहे हैं। इस दौरान मड़ियाहूं के एक नेताजी भी अपने शुभचिंतक कार्यकर्ताओं को लेकर विधायक के निज आवास पर पहुंचकर बधाई दिया है। जिसमें मड़ियाहूं के नेता जी के अलावा उनके साथ गए भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, वर्तमान मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता, मुकेश, मनोज कुमार चौरसिया, माधव गुप्ता अरविंद कुमार चौरसिया समेत तमाम लोग सुबह से ही पहुंचकर विधायक के जन्मदिन की बधाइयां देते रहे। वही पंकज केसरी भी अपने युवा टीम के सथ विधायक के आवास पर पहुंचकर विधायक को शतायु होने की बधाइयां दी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी