नवनीत सिंह रिपोर्टर
JAUNPUR . जिले के मड़ियाहूं विधानसभा के विधायक डॉ.आर.के. पटेल ने अपना जन्मदिन समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े वनवासी बस्ती के बीच सोमवार को पहुंचकर बेहद सादगीपूर्ण और समाजिक सरोकार से जुड़ते हुए मनाया।
सोमवार को रनापुर स्थित वनवासी बस्ती में अपना दल (एस) अनुसूचित मंच के जिलाध्यक्ष रोहित बनवासी व नीरज बनवासी द्वारा इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में बनवासी समुदाय की महिलाएं, पुरुष और बच्चे इस आयोजन में शामिल हुए। विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और उपस्थित महिलाओं को साड़ी और मिठाई वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। स्थानीय ग्रामीणों में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया और विधायक द्वारा समाज के कमजोर वर्ग के बीच जन्मदिन मनाने की इस पहल की जमकर सराहना हो रही है।
कार्यक्रम में अपना दल एस के कई प्रमुख नेता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिनमें जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल, प्रदेश सचिव उदय प्रताप पटेल, जिला पंचायत सदस्य सुरेश पटेल, मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल और कई अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी