MARIYAHU. जिले के मड़ियाहूं नगर में शनिवार को आयोजित तिरंगा यात्रा के आयोजन का श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं में लेने की होड़ मची हुई है। जिसके लिए कुछ कार्यकर्ताओं ने अखबार में अपना-अपना आयोजन बताकर समाचार छपवाकर श्रेय लेने के लिए गब्बर शेर बनते फिर रहे हैं। जिसके कारण भाजपा शीर्ष नेतृत्व काफी नाराज है और अब पार्टी अनुशासनहीनता करने में कार्रवाई करने का विचार बना रही है।

बता दे कि शनिवार को मड़ियाहू नगर में सर्व समाज के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सैनिकों द्वारा पाकिस्तान में आतंक को जड़ से समाप्त करने के लिए दुश्मनों को धूल चटाने में अपनी बहादुरी और शौर्य को दिखाया। जिसकी भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा इस आयोजन को तिरंगा यात्रा के माध्यम से बहादुर सैनिकों को नमन करने के लिए प्रोत्साहित किया। यह तिरंगा यात्रा हर हाल में भाजपा ने कहा कि व्यक्तिगत पार्टी की नहीं बल्कि सर्व समाज की होनी चाहिए इसके लिए शनिवार को विवेकानंद इंटर कॉलेज के मैदान में तिरंगा यात्रा निकालने से पहले मछलीशहर की भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने लाउडस्पीकर द्वारा ऐलान किया कि यह तिरंगा यात्रा व्यक्तिगत भाजपा की नहीं है बल्कि सर्व समाज की है इसे सर्वहित में लाने का कोई प्रयास नहीं किया जाएगा नहीं तो पार्टी इसे अनुशासनहीनता मानेगी। उन्होंने वहीं से ऐलान किया था कि इसमें मड़ियाहू नगर पंचायत, भारतीय जनता युवा मोर्चा के देवतूल्य कार्यकर्ता एवं हमारी डबल इंजन की सरकार यानी भाजपा के कार्यकर्ता और मुस्लिम भाई शामिल है उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यात्रा के दौरान भारत माता की जय और आतंकवाद के अलावा कुछ नहीं बोला जाएगा। किसी के बारे में व्यक्तिगत टिप्पणी भी करने पर पूरी रोक रही।

भाजपा शीर्ष नेतृत्व रविवार की सुबह क्यों हुई नाराज
मड़ियाहू नगर के पूर्व नगर पंचायत भाजपा प्रत्याशी सोनी जायसवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाले जाने की खबर कुछ अखबारों में रविवार की सुबह प्रकाशित हुआ है जिसका कटिंग भाजपा शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ मछलीशहर के जिलाध्यक्ष के पास भी पहुंचा और यह भी शिकायत किया कि अखबार की समाचार में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मछलीशहर अजय कुमार सिंह ने किया था लेकिन अखबार में सोनी जायसवाल का नेतृत्व दिखाकर पार्टी के गाइडलाइन में अनुशासनहीनता किया गया। सोनी जायसवाल मड़ियाहू के नेताजी यानी विनोद जायसवाल की पत्नी है।
विश्व हिंदू परिषद में जिला सह मंत्री से कैसी हुई इतनी बड़ी चूक
धर्मो रक्षति रक्षित: की नारा देने वाली विश्व हिंदू परिषद में मछलीशहर काशी प्रांत की जिला सह मंत्री विनोद जायसवाल एक सरकारी अध्यापक भी हैं जो शिक्षा रूपी अलख को छात्रों के बीच जगाते हैं इसके बावजूद सब कुछ जानते हुए भी उस अखबार की कटिंग को अपने फेसबुक पर लगाकर खुब वाहवाही जनता के बीच कमेंट के माध्यम से लूटना चाही। लेकिन कार्यकर्ता हकीकत से रूबरू होने के कारण अभी तक कोई भी कमेंट नहीं किया। बल्कि अखबार की कटिंग को भाजपा शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने का काम किया। सूत्र बताते हैं कि कार्यकर्ताओं ने अपने शिकायत में यहां तक कहा कि विनोद जायसवाल भी पार्टी के प्रति कभी भी वफादारी नहीं बल्कि हमेशा अनुशासनहीनता करते रहते हैं उनके ही इशारे पर आज उनकी पत्नी ने भी अनुशासनहीनता का कार्य किया है।

मामले में क्या बोले भाजपा मछलीशहर के जिलाध्यक्ष
भाजपा मछलीशहर के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में जिन वीर सैनिकों ने अपनी साहस का परिचय दिया और हम लोगों ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से उनको नमन करने के लिए यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा सर्व समाज की यात्रा थी न कि भाजपा की यात्रा थी। वह दूसरी बात थी कि हम लोगों ने भारतीय सैनिकों के सम्मान में इसका आयोजन किया लेकिन इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अथवा नेतृत्व जिलाध्यक्ष ही करते हैं। आज सुबह अखबारों का कटिंग जब हमारे पास आया तो मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई। जिस सोनी जायसवाल की बात कही गई वह तो तिरंगा यात्रा में दिखाई ही नहीं पड़ी तो नेतृत्व की बात कैसे हो गई। सोनी जायसवाल से ऐसी उम्मीद नहीं थी की पार्टी में रहकर पार्टी के साथ अनुशासनहीनता करें। फिलहाल उन्होंने दबी जुबान कहा की यह हमारे घर का मामला है इसे हम देखेंगे लेकिन वही फिर बोले की अनुशासनहीनता पार्टी की रीढ़ होती है इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आलोक सिंह के निज आवास प्रकाश सेवा सदन गोपालापुर पर रविवार को पत्रकारों से सोनी जायसवाल के द्वारा अखबारों में नेतृत्वकर्ता के रूप में छपी खबर पर यह बात कहीं।
इस संबंध में हमने सोनी जायसवाल से संपर्क करना चाहा लेकिन नहीं हो पाया। जिसके कारण उनका बयान नहीं छाप पा रहे हैं। अगर निकट भविष्य में अपनी सफाई अखबार की कटिंग पर देगी तो वह भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म brc 24 न्यूज पर प्रकाशित किया जाएगा।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी