Breaking News

JAUNPUR. प्रख्यात डॉ. एवं भाजपा नेता डॉक्टर आलोक 43 वर्ष के हुए, भाजपाइयों ने काटा केक

JAUNPUR. जिले के मड़ियाहू तहसील के गोपालापुर निवासी एवं वाराणसी के ख्यातिलब्ध प्रख्यात डॉक्टर एवं भाजपा नेता ने अपनी निज आवास पर कार्यकर्ताओं एवं समाज सेवियो, प्रधानों के बीच 43 वां जन्मदिन केक काटकर वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हर हर महादेव के गुंजायमान हो रहे नारों के साथ ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैनिकों के शौर्य पराक्रम को नमन करते हुए मनाया गया।

फोटो- केक के साथ डॉ. आलोक सिंह और भाजपाजन

गोपालापुर निवासी प्रख्यात डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह के एकमात्र पुत्र डॉ आलोक सिंह का 43वां जन्मदिन अपने निज आवास प्रकाश सेवा सदन गोपालापुर में मनाया गया। डॉ. आलोक वाराणसी के ख्यातिलब्ध प्रख्यात डॉक्टर हैं वाराणसी में डॉक्टरों की लाइन में प्रथम स्थान रखते हैं। रविवार की सुबह डॉक्टर के पिता डॉ. ज्ञान प्रकाश के आशीर्वाद के बाद ब्राह्मणों की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया उसके बाद डॉक्टर ने आए हुए सभी सम्मानित अतिथियों, भाजपाजनों के साथ सहभोज करवाया। इस मौके पर मछलीशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने डॉ. आलोक को उनके जन्मदिन पर पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर आशीर्वाद दिया। निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने डॉक्टर साहब को शतायु होने का आशीर्वाद दिया। को-ऑपरेटिव के चेयरमैन अजय सिंह ने कहा कि डॉ. आलोक सिंह ने अपना जन्मदिन सादगी और भाईचारा के साथ भारतीय वीर सैनिकों को नमन करते हुए मनाया मैं उनको दीघार्यु होने का आशीर्वाद देता हूं।

फोटो- मछलीशहर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह से आशीर्वाद लेते डॉक्टर आलोक

इस मौके पर डॉ रजनीश सिंह, सरदार सिंह मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, को-ऑपरेटिव चेयरमैन अजय सिंह, आनंद कुमार सिंह, विकास सिंह, गुड्डू सिंह, शरद उपाध्याय, संजय सिंह प्रबंधक, कोमल सिंह, राजेश सिंह अध्यापक, अनिल सिंह पत्रकार, रमाशंकर जायसवाल, कृपा पटेल, धीरज सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!