MARIYAHU. जिले के मड़ियाहूं नगर में शनिवार की शाम तिरंगा यात्रा के दौरान मड़ियाहूं कोतवाल के लापरवाही के चलते आवागमन नहीं बंद करने के कारण तिरंगा यात्रा में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब भाजपा नेताओं ने कोतवाल को डांट पिलाई तो कोतवाल ने आवागमन को बंद करवाया।

बता दे कि शनिवार की शाम विवेकानंद इंटर कॉलेज से सैकड़ो की संख्या में लोग तिरंगा यात्रा के साथ शामिल हुए इस यात्रा में 100 मीटर तक लंबा शांति का प्रतीक तिरंगा भी फैलाकर तिरंगा यात्रा में शामिल किया गया था।

यात्रा जब अपनी गंतव्य स्थान से चला तो तिरंगा यात्रा के बीच कभी चार पहिया वाहन तो ट्रैक्टर एवं अन्य बड़े वाहन घुसकर तिरंगा यात्रा में अवरोध उत्पन्न करना शुरू कर दिया, लेकिन कोतवाल तेज बहादुर सिंह पर इसका कोई भी प्रभाव नहीं पड़ रहा था बल्कि मोबाइल कान में सटाकर व्यस्त थे। यह देख भाजपा नेताओं को नागवार लग रहा था। भाजपा नेताओं ने कोतवाल को बताया भी कि बड़े वाहनों का आवागमन रोक दे लेकिन कोतवाल कानों में मोबाइल लगाए हुए थे।

सरकारी अस्पताल के तिराहे पर पहुंचने से पहले जब एक ट्रैक्टर घुसा तो भाजपा नेताओं ने अपना आपा खो दिया इसके बाद को ऑपरेटिव के चेयरमैन अजय सिंह ने कोतवाल से कहा कि आप यातायात संभाल नहीं पा रहे हैं।

इसके बाद उन्होंने थाने के दीवान श्री प्रकाश मिश्रा से बोले की जाकर कोतवाली तिराहे पर बड़े वाहनों का आवागमन बंद कराएं अन्यथा कोई घटना हो गई तो जिम्मेदार कोतवाल होगा। इसके बाद श्री प्रकाश तिवारी ने तुरंत जाकर आवागमन बंद कराया। तब जाकर तिरंगा यात्रा सुचारू ढंग से भगत सिंह तिराहे तक पहुंचकर समापन हो सका है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी