MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं नगर के विवेकानंद कॉलेज से भारतीय सेना की शौर्य पराक्रम एवं उत्साह को लेकर पाकिस्तान से आतंक वाद को खत्म करने और माताओं एवं बहनों के सिंदूर की लाज बचाने के लिए पाकिस्तान को घुटनों के बल ऑपरेशन सिंदूर के तहत गिरने को मजबूर करने के लिए शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में शांति का प्रतीक 100 मीटर का तिरंगा लेकर यात्रा कर सरदार भगत सिंह तिराहे पर पहुंचकर उनको माल्यार्पण करने के साथ समापन किया गया।

विवेकानंद इंटर कॉलेज से निकाली गई तिरंगा यात्रा
शनिवार की शाम 5:00 बजे विवेकानंद इंटर कॉलेज के मैदान से विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता मछलीशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने किया। तिरंगा यात्रा के आगे प्रतीकात्मक भारत माता तिरंगा के साथ वाहन में सवार होकर चल रही थी। तिरंगा यात्रा का मकसद भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम और उनके साहस को बढ़ाने के लिए और जनता को जागरूक करने के लिए किया गया।

मड़ियाहू नगर पंचायत ने तिरंगा यात्रा में किया भरपूर सहयोग
तिरंगा यात्रा के स्वागत में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पूरे नगर में चूने का छिड़काव और साफ सफाई का बेहतर ख्याल रखा। तिरंगा यात्रा में मड़ियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। नगर पंचायत के सभी कर्मचारी एवं अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ ने तिरंगा हाथों में लेकर सेना के शौर्य और साहस को बढ़ाया। नगर पंचायत अध्यक्ष समाजसेवी पति कमाल अख्तर फारुकी ने भारत माता की जय के साथ तिरंगा को लेकर आगे बढ़ते रहे।

इस यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल होकर शांति का प्रतीक 100 मीटर का तिरंगा लेकर चलते रहे। यह तिरंगा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए धर्म पूछ कर आम नागरिकों की हत्या करने वाले पाकिस्तान आतंकवादियों के विरुद्ध भारत के सैनिकों ने जो बहादुरी शौर्य और पराक्रम के साथ बॉर्डर पर आतंकवाद को खत्म करने के लिए दुश्मनों के दांत खट्टे करते हुए धूल चटाया उनके जज्बे को हम भारतीय शीश झुकाते हैं। और सेना की तरफ से पाकिस्तान को नसीहत दिया जाता है की जो भी आतंकवाद अब भी पाकिस्तान के अंदर जन्म ले रहा हो उसे खत्म करने में भारत का सहयोग करें।
निवर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने तिरंगा यात्रा के विषय में कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय सैनिकों को प्रोत्साहित करने का एक हिस्सा है।
मड़ियाहूं नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के साहस का प्रतीक है जो भारतीय सैनिकों को पाकिस्तान के अंदर घुसकर अपना शौर्य और पराक्रम दिखा कर आतंकवाद को निस्तनाबूद करने का मौका दिया।

तिरंगा यात्रा में निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह, मनोज सिंह, राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ. आलोक सिंह, कमाल अख्तर फारुकी, नाजा दूबे, कोऑपरेटिव अध्यक्ष अजय सिंह, सरदार परमजीत सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष रामपुर विनोद कुमार जायसवाल, मनोज चौरसिया, चंदन केसरी, पंकज केसरी, अरविंद चौरसिया, वकार अहमद, टीवीएस मेराज, अरशद, राजेश कुमार जायसवाल मंडल अध्यक्ष, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़, श्याम दत्त दुबे, कवलजीत सिंह गब्बर, मनोज सिंह, सुरेश पाठक, ब्रह्मदेव मिश्रा, चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, डॉ. सुरेश पाठक, जयेश सिंह, राजबहादुर सिंह प्रधानाचार्य गणेश विद्यापीठ इंटर कॉलेज भन्नौर, द्वारिका आईटी माल के प्रबंधक रंजीत मौर्य समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी नेतागण एवं नगर के हिंदू मुस्लिम युवक और सैकड़ो की संख्या में महिलाएं शामिल रही।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी