Breaking News
फोटो- सैनिकों के सम्मान में कार्यक्रम

MARIYAHU. कभी सेना के सर को फुटबॉल बनाया जाता था आज सेना आतंकियों से खेल रही है-जिलाध्यक्ष अजय सिंह

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं नगर में स्थित श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नगरवासियो ने सेना के शौर्य पराक्रम को देखते हुए दो रिटायर्ड फौजियों का अंग वस्त्र एवं फूलों की माला को पहनाकर सम्मान कर सहभोज आयोजित कर फौजियों के साथ भोजन किया। यह सम्मान कार्यक्रम श्री राम जानकी मंदिर रामबाग धर्मशाला सेवा ट्रस्ट सदरगंज मड़ियाहूं द्वारा आयोजित किया गया था।
भारतीय सेना के सम्मान और शौर्य को देखते हुए ऑपरेशन सिंदूर लगातार जारी रखने के लिए ट्रस्ट ने भूतपूर्व सैनिक अनिल सिंह निवासी पाली एवं संतोष कुमार यादव भवरास को बुलाकर अंगवस्त्र एवं फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। सैनिक अपना सम्मान पाकर खुश हुए।

फोटो- जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह का स्वागत करते विनोद निगम ट्रस्टी

इस मौके पर विधानसभा के विधायक डॉ. आर के पटेल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के निर्णय और ऑपरेशन सिंदूर को चलाने की सराहना किया और कहा कि मोदी जी ने किसी पाकिस्तान को नहीं बल्कि आतंकवादियों का सफाई किया।
मछलीशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि मोदीजी को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया से लेकर तमाम प्लेटफार्म पर बताया जा रहा है कि मोदी जी पाकिस्तान से हार गए जबकि सोचने वाली बात है कभी सेना के मुंडी को काटकर फुटबॉल की तरह खेला जाता था लेकिन आज सेना को खुली छूट दे दी गई है और अब आतंकवादियों की सर को काटकर खेलने का काम सेना कर रहे हैं।

फोटो- विनोद कुमार सेठ सैनिक संतोष यादव का सम्मान करते हुए

कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने विधायक डा. आरके पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह भाजयुमो जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह, निर्वतमान मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह समेत अन्य लोगों को माल्यार्पण बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया। उसके बाद उपस्थित सभी लोगों को सहभोज के तहत बाटी चोखा भी खिलाया गया। इस मौकेपर लाल प्रताप सिंह, माधव मोदनवाल, सुरेश गुप्ता, डा. श्याम दत्त दुबे, मनोज चौरसिया, रमाशंकर चौरसिया, विनोद कुमार सेठ, महेश साहू, बबलू सोनकर, परमजीत सिंह, ब्रह्मदेव मिश्रा, डॉ सुरेश पाठक, अखिल प्रताप सिंह, जटाशंकर सिंह, विनोद निगम, चंद्रभान यादव, अमित सोनू, विक्की, राजेश जायसवाल, भानु सिंह, मोहनलाल चौरसिया, शिव शंकर मौर्या, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन अनिल कुमार गुप्ता एवं निवर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने किया।

 

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!