MARIYAHU. जौनपुर जिले की रजमलपुर गांव में ईट से मारकर युवक की नृशंस हत्या किए जाने के मामले में 48 घंटा से अधिक बीत जाने के बावजूद अभी तक पुलिस के हाथ हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है जिसके कारण पुलिस पर उंगली उठना शुरू हो गया है। परिजन अब कहना शुरू कर दिए हैं कि पुलिस हत्यारों से मिल चुकी है।
बता दे कि दो दिन पूर्व रजमलपुर गांव में घर से मोबाइल पर बुलाकर अभिषेक कुमार तिवारी की पीट-पीटकर हत्या कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने एक नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
हत्या के संबंध में धीरे-धीरे पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है युवक की मौत के कारणों का चर्चाएं तेज हो गई है।
हत्या को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं है जिसमें ग्रामीण सूत्रों की माना जाए तो युवक की हत्या आशनाई से जोड़कर देखा जा रहा है। बताते हैं कि हत्यारों का किसी लड़की से संबंध था जिसकी जानकारी मृतक युवक को हो गया था। हत्यारे यह नहीं चाहते थे की लड़की के परिजनों तक उसके प्यार के किस्से पहुंच सके। जिसको लेकर घर से बुलाकर उसकी हत्या की गई।
वही एक चर्चा यह भी है कि हत्यारे और मृतक युवक के बीच दांत कांटे दोस्ती थी दोनों एक ही थाली में खाते थे। हत्या के दो दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई तो एक दूसरे को देख लेने की बात कही गई जिसके बाद यह हत्या का ताना बाना बुना गया और उसको मोबाइल फोन कर घर से बुलाया गया जिसके बाद मृतक अभिषेक बाइक से बुलाए हुए गढ़ी हनुमान मंदिर पर पहुंचा तो उसे मार मार कर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गए।
फिलहाल मृतक के साथ चाहे जो भी हुआ हो वह परोक्ष रूप में अभी सामने नहीं आया है लेकिन जैसे-जैसे दिन गुजर रहा है हत्या की परत दर परत राज की चर्चाएं तेजी के साथ खुलती जा रही है। पुलिस हत्या की 48 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक नामजद हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है तो अज्ञात हत्यारों तक कैसे पहुंचेगी यह यक्ष प्रश्न बना हुआ हैं। पुलिस सूत्रों की माना जाए तो हत्यारों की तलाश में पुलिस मारा मारा फिर रही है लेकिन शीघ्र ही हत्यारे पुलिस के गिरफ्त में होंगे और हत्यारोपी गिरफ्तार होंगे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी