MARIYAHU. जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के परियत गांव में प्रधान के ऊपर प्रधान के ऊपर जमीन कब्जा करने का आरोप लगने का एक गंभीर मामला सामने आया है।
गांव के कई सलामा, नसरीन, नूरजहाँ, लियाकत अली और अब्दुल नदीम ने गांव के प्रधान रहीस पर ज़मीन कब्जाने और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया जा रहा है। पीड़ितों का कहना है कि प्रधान रहीस जो एक दबंग और लाइसेंसी असलहे वाला व्यक्ति है, स्थगन आदेश की जमीन पर ज़बरदस्ती कब्जा कर रहा है। आरोप है कि प्रधान पुलिस प्रशासन और स्थानीय विधायक का प्रभाव दिखाकर उन्हें धमका रहे है और जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे है। इतना ही नहीं, पीड़ितों का कहना है कि उनके बच्चों को झूठे ST/SC केस में फंसाने और छेड़खानी जैसे झूठे आरोप लगाने की भी धमकी दी जाती है। पीड़ितों ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक अपनी आवाज पहुँचाने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वे चुप नहीं बैठेंगे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी