Breaking News

JAUNPUR. हत्यारोपी पहुंचा जेल, लेकिन युवक की हत्या का राज बना अबूझ पहेली

JAUNPUR. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस ने हत्या की घटना में शामिल नामजद हत्यारोपी को पुलिस ने 72 घंटे बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन अभी तक पुलिस हत्या के कारणों तक नहीं पहुंच सकी है। जिसके कारण युवक की हत्या अबूझ पहेली बनी हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के रजमलपुर गांव में तीन दिन पूर्व घर से मोबाइल फोन पर बुलाकर अभिषेक कुमार तिवारी की अज्ञात हत्यारों ने हत्या कर फरार हो गए थे। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर एक नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा कोतवाली पुलिस ने दर्ज कर कार्रवाई करना शुरू किया।
पुलिस ने 72 घंटे बाद नामजद वांछित अभियुक्त राज मिश्रा उर्फ सोनू मिश्रा पुत्र सुधाकर मिश्रा निवासी बदौवां थाना मड़ियाहूं को 22 मई को शीतलगंज ब्लाक के पास से गिरफ्तार करने का दावा करते हुए कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने चालान न्यायालय भेज दिया है।
कोतवाली पुलिस में नामजद अभियुक्त को भले ही जेल भेज दिया लेकिन मृतक अभिषेक तिवारी की हत्या का राज अबूझ पहेली बनी हुई है क्योंकि पुलिस ने अभी तक परिजनों को यह तक नहीं जानकारी दिया कि युवक की हत्या आखिर हत्यारे क्यों किया और क्या दुश्मनी थी।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!